बिकिनी से बुर्के में आई टेररिस्ट!

0
87

hayat1पेरिस:फ्रांस की राजधानी पेरिस में अलग-अलग जगहों पर लोगों को बंधक बनाने वाले तीन आतंकियों को सुरक्षा एजेंसियों ने मार गिराया है, लेकिन अभी उनके लिए चैन की सांस लेने का वक्त नहीं है। अब भी फ्रांस में आतंकी हमले होने का खतरा बना हुआ है क्योंकि एक संदिग्ध महिला आतंकी हयात बॉरमेडिन अब भी फरार बताई जा रही है। उसके पास कई खतरनाक हथियार हो सकते हैं।

[adrotate banner="3"]

इस महिला की कहानी बड़ी रोचक है। हयात अलजीरियन मूल की महिला है और खुद को फ्रांसिसी दिखाने के लिए उसने अपने नाम में भी बदलाव किया। किसी जमाने में वो बिकिनी पहना करती थी, लेकिन बाद में वो अमेडी के संपर्क में आई और फिर इस्लाम से प्रभावित हुई जिसके बाद बुर्का पहनने लगी।

हयात और उसके प्रेमी की पहली मुलाकात जेल में हुई थी। वहीं उनका शार्ली ऐब्दो हमले के हत्यारे भाइयों शरीफ काउशी और सईद काउशी से भी संपर्क हुआ था। हयात से 2010 में पुलिस ने पूछताछ की थी। तब उसने बताया था कि वह कई सारी धार्मिक किताबें पढ़ती है।

हयात का कहना है कि वह ईराक और अफगानिस्तान में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के सख्त खिलाफ है। आतंकियों का पक्ष लेते हुए उसने कहा था कि जब अमेरिका बम गिराता है तो वहां के पुरुषों को अपनी बीवी-बच्चों की सुरक्षा करने का अधिकार है।

हयात बॉरमेडिन अमेडी काउलीबेली की प्रेमिका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों शादीशुदा हैं। सुपर मार्केट में हुई कमांडो कार्रवाई में अमेडी मारा गया, लेकिन हयात बॉरमेडिन फरार हो गई।

फ्रांस पुलिस की मोस्टवांटेड लिस्ट में हयात सबसे ऊपर है। पुलिस के मुताबिक हयात काफी खतरनाक महिला है। उसपर एक महिला पुलिसकर्मी सहित चार बंधकों की हत्या का भी आरोप है। पुलिस की मानें तो उसके पास खतरनाक हथियार भी हैं।

फ्रांस पुलिस की तरफ से जारी तस्वीरों में हयात को देख ऐसा बिल्कुल नहीं कहा जा सकता कि वो इतनी खतरनाक महिला है। तस्वीरों में 26 साल की हयात एक आम खूबसूरत महिला नजर आती है। स्थानीय पुलिस ने बुलेटिन जारी कर लोगों से अपील की है कि हयात के बारे में कोई भी सूचना मिलते ही पुलिस को सूचना दें।

[adrotate banner="2"]