बाल दिवस पर छात्रों ने लगाया स्वनिर्मित व्यंजनों का मेला

0
219

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में बच्चों ने विविध कार्यक्रम पेश किए। फतेहगढ़ के कानपुर रोड़ याकूतगंज स्थित एसबी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं नें अपनी प्रतिमा का प्रदर्शन किया| खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन में बच्चो नें बेहतर प्रदर्शन किया| इसके साथ ही विद्यालय में बच्चो द्वारा स्वनिर्मित व्यंजनों का मेला लगाया गया| बच्चो ने कूपन के माध्यम से स्वदिष्ट व्यंजनों का आनन्द लिया| जिसमे प्रथम स्थान रेड हाउस, द्वितीय स्थान ग्रीन हाउस व तृतीय पायदान पर येलो हाउस रहा| विद्यालय के चेयरमैंन विवेक यादव नें पत्नी सहित मेले का शुभारम्भ किया| प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह माथुर रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]