फर्रुखाबाद: जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु मंदिर में राधा-कृष्ण रूप सज्जा कर सभी का मन मोह लिया| बाल गोपाल को झूला झूलाया गया। उन्हें मक्खन का भोग लगाया।शिक्षकों के द्वारा छात्रों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से अवगत कराया।
नगर के बजरिया जफर खां रेलवे ओवर ब्रिज के निकट स्थित आल सेंट पब्लिक स्कूल में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया| जिसमे श्रीकृष्ण व राधा का रूप धरे बच्चो को फूलों से सजे झूले पर बैठाकर झुलाया गया| उन्हें देखकर लगा जैसे भगवान श्रीकृष्ण और राधा प्रकट हो गये हों| विद्यालय की तरफ से जन्माष्टमी को यादगार बनाने का पूरा प्रयास किया गया| वही बच्चो को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी|
प्रबन्धक पियूष दुबे, संस्थापक बीना दुबे के साथ ही प्रधानाचार्य तमन्ना दुबे नें बच्चो को उपहार दिये|
बाल कृष्ण व राधा के रूप ने मन मोहा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


