फर्रुखाबाद: मासूम बच्ची के साथ जघन्य अपराध करने वाले आरोपी को पकड़ने के लिये पुलिस अभी तक नाकाम साबित हुई है| जिससे आक्रोश पनप रहा है| वही दिन-प्रतिदिन घटना को लेकर राजनैतिक रंग और अधिक सुर्ख होता जा रहा है | हिन्दू महासंघ ने जल्द गिरफ्तारी ना होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है|
विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष अविनाश दुबे व प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसपी अतुल शर्मा से मिले और शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी मासूम बच्ची के साथ हैनाबियत करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी ना करने पर आक्रोश व्यक्त किया गया | जल्द आरोपी की गिरफ्तारी ना होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी गयी| एसपी ने जल्द गिरफ्तारी किये जाने का भरोसा दिया|
इस दौरान रवि मिश्रा, शिवेंद्र मिश्रा, राहुल जैन, मनमोहन शुक्ला, अंशु पाण्डेय, संजय गुप्ता आदि रहे|
बालिका से हैवानियत करने वाले की गिरफ्तारी ना होने से आक्रोश
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


