बार टीम ने ग्रामीण बैंक इलेवन को चार रनों से हराया

0
107

फर्रूखाबाद:बार एसोसिएशन के साथ आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के बीच हुए मैच के दौरान बार ने बैंक टीम को चार रनों से हरा दिया| विजेता ट्राफी पर बार टीम का कब्जा हो गया|
फ़तेहगढ़ ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में आयोजित हुए क्रिकेट मैच में कांटे कांटे की टक्कर से बार एसोसिएशन की A टीम ने आर्यावर्त ग्रामीण बैंक इलेवन को 4 रनों से हराया। बार एसोसिएशन टीम के कप्तान दीपक द्विवेदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और टीम ने 163 रन बनाए।जबाब में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक इलेवन 158 रनों पर धराशायी हो गयी।अंपायरिंग रफीकुल हसन और मिर्ज़ा वसीम बेग ने की। मैन ऑफ द मैच यशपाल एडवोकेट को मिला जिसने 53 रन बनाए और 2 विकेट भी लिए।
कमेंट्री जितेंद्र सिंह सोलंकी ने की और बैंक की ओर से मैनेजर प्रदीप कुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहे। अंतिम गेंद तक मैच काफी रोमांचक रहा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]