बार एसोसिएशन से दो सदस्य दो वर्ष के लिये निलंबित

0
200

फर्रुखाबाद: बार के चुनाव अधिकारियों ने दो सदस्यों को बार की गरिमा को ठेस पंहुचाने के चलते सदस्यता से दो वर्ष के लिये निलम्बित कर दिया है | उन्होंने दिये गये नोटिस का भी समय पर जबाब नही दिया|
चुनाव अधिकारी डॉ० अनुपम दुबे, दीपक द्विवेदी, शिव प्रताप सिंह ने सदस्य्ता निलंबित करने वाले आदेश में कहा है कि बीते 24 सितम्बर को 24 घंटे के भीतर बार सदस्य राजीव वाजपेयी व धर्मवीर गौतम से जबाब माँगा गया था| जिसमे जिला बार एसोसिएशन की गरिमा को ठेस पंहुचा, चुनाव कमेटी पर असत्य,मिथ्या आक्षेप लगाने व बार की छबि को आम जनमानस में खराब करने में जबाब माँगा गया था| जिसका जबाब 24 घंटे के भीतर नही दिया गया|
इस लिये दोनों सदस्यों राजीव वाजपेयी व धर्मवीर गौतम को बार एसोसिएशन की सदस्यता से आगामी दो वर्ष के लिये निलंबित किया गया है| इसके साथ ही चुनाव अधिकारियों ने नव निर्वाचित कार्यकारणी को शपथ ग्रहण के दौरान अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिये गये है|
न्यायालय परिसर में लगे होर्डिंग पोस्टर हटाने के निर्देश
चुनाव अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिये है कि चुनाव प्रचार के लिये लगाये गये होर्डिंग व पोस्टर आगामी तीन दिन के भीतर खुद पूर्व प्रत्याशी हटा ले|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]