बार एसोसिएशन ने दिया बसपा प्रत्याशी को समर्थन

0
100

फर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी के बढ़पुर ब्लाक प्रमुख पद पर घोषित हुए प्रत्याशी गुरूदीप सिंह कटियार एडवोकेट को जिला बार एसोसिएशन ने सर्व सम्मति से अपना समर्थन दे दिया।

[adrotate banner="3"]

बीते शुक्रवार को जोनल कोआर्डीनेटर अजय भारती ने बढ़पुर ब्लाक प्रमुख पद पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह कटियार के पुत्र गुरुदीप सिंह कटियार के पुत्र को प्रत्याशी घोषित किया था। जिसके साथ ही बार एसोसिएशन तहसील सदर ने भी अपना समर्थन गुरुदीप को दे दिया था और जिला बार एसोसिएशन फतेहगढ़ के लिए लिखित रूप से एक पत्र लिखा था। जिस पर गुरुदीप को समर्थन देने की बात कही गयी थी। शनिवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव, महासचिव संजीव पारिया व उपसचिव श्यामबीर सिंह सोमवंशी ने बार एसोसिएशन तहसील सदर के पत्र को संज्ञान में लेते हुए ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी गुरुदीप को अपना समर्थन दे दिया।

बढ़पुर ब्लाक प्रमुख पद पर तीन प्रत्याशियों के नाम सामने आ चुके हैं। सपा पहले ही पार्टी के उपाध्यक्ष दृगपाल सिंह बाबी के भाई यशपाल सिंह को बढ़पुर से प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इसके बाद इसका विरोध करते हुए पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने अपनी पुत्रवधू को चुनाव लड़ाने का मन बना लिया था। बसपा के प्रत्याशी गुरुदीप  सिंह के आ जाने से अब मामला त्रिकोणीय होता नजर आ रहा है।

[adrotate banner="2"]