बार एसोसिएशन चुनाव को 15 सदस्यीय टीम गठित

0
159

फर्रुखाबाद : बार एसोसिएशन चुनाव निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी विमल वर्मा व सह चुनाव अधिकारी रमेश कटियार व लक्ष्मी चन्द्र यादव की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय टीम का गठन किया गया।

[adrotate banner="3"]

22 जनवरी को सुबह 8 बजे से होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए अभी से ही एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। बार एसोसिएशन सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से चुनाव अधिकारी विमल वर्मा ने 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। कमेटी में अश्वनी कुमार तिवारी, जागेश्वर प्रसाद कुशवाह, हरी जी श्रीवास्तव, अजीत सिंह यादव, रामचन्द्र वर्मा, अजीत मिश्रा, गुरवचन सिंह, आदिल, योगेन्द्र सिंह यादव उर्फ चुन्ने यादव, राजीव बाजपेयी, अनवर जमाल, राजकुमार सिंह, दीपक द्विवेदी, अनीस अहमद, गोपाल सिंह राठौर को शामिल किया गया है।

[adrotate banner="2"]