
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बारिश से पकी खड़ी मूंगफली और मक्का की कटी फसल में काफी नुकसान की आशंका है। मूंगफली के खेत में पानी भर जाने से दाना काला और अंकुरित हो जानें का खतरा बढ़ गया है। कटी पड़ी मक्का के खेत में पानी भर जाने से भुट्टा अंकुरित हो जानें और दाना सड़ जानें का संकट भी बढ़ गया है| जिससे किसानों के माथे पर बल नजर आ रहा है| 
खेतों में मूंगफली की खोदाई चल रही है। बारिश का पानी खेत में भर गया। खुदी मूंगफली का दाना काला पड़ जाएगा, जबकि जो फसल खड़ी है उसका दाना सड़कर अंकुरित हो जाएगा। खेतों में मक्का की फसल तैयार खड़ी है। अगैती मक्का की फसल कट चुकी है। खेतों में टूटे पड़े भुट्टे के आसपास पानी भर गया है। अगर एक दो दिन बारिश हुई तो भुट्टा अंकुरित होने लगेगा और दाना सड़ जाएगा। मक्का खेत में सूख रही थी, वह भी बारिश में भीग गई। उसमें भी नुकसान की आशंका है। ग्राम पसनिंगपुर निवासी धीरेन्द्र ने बताया कि पांच बीघा खेत में मूंगफली पकी खड़ी है| जिसमे पानी भर गया है| जिससे मूंगफली अंकुरित हो जानें का खतरा बढ़ गया है| ग्रामीण कश्मीर ने बताया कि उसकी 50 बीघा में मक्का की फसल पकी खडी है| खेत में पानी भर जानें से फसल को नुकसान है| 
बारिश से मूंगफली व मक्का को नुकसान
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


