फर्रुखाबादः गुरुवार को यहां प्रस्तावित अन्ना हजारे का कार्यक्रम वर्षा की भेंट चढ़ गया। आयोंजकों की ओर से किये गये सारे इंतजामात धरे रह गये। दोपहर लगभग एक बजे से शुरू हुई वर्षा सांय छह बजे तक जारी है। वर्षा के कारण आयोजन स्थल पर सन्नाटा पसरा रहा, और लोगों के लिये रखी गयीं कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। सायं लगभग पौने छह बजे उनके काफिले के अम्रतपुर से रवाना होने की सूचना प्राप्त हुई है। सायं काल लगभग साढ़े छह बजे तक उनके लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचने की संभावना है। पूर्व थल सेना अध्यक्ष बीके सिंह भी उनके साथ।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


