बारिश के बाद अब सताने लगी है उमस वाली गर्मी, टपक रहा पसीना

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में मौसम ने एक बार फ‍िर करवट बदली है। बीते कई दिनों से बूंदाबबांदी के बाद उमस भरी गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया। बारिश के बाद से अचानक उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्‍किलें बढ़ा दी हैं।
Kashvi Aesthetics Farrukhabadबुधवार जब तेज धूप निकली तो उमस बढ़ गयी, धूप में निकलते ही पसीना टपकता रहा। कुछ देर के लिए बादल छाए लेकिन तेज हवा चलने से वर्षा नहीं हुई। गर्मी और उमस से फिलहाल राहत नहीं मिली। सूरज ने एक बार फिर तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिया। तेज धूप से मौसम का मिजाज बदल गया। 
लोग हाथों में छाता, पानी की बोतल हाथ में लिए नजर आए। स्वीमिंग पूल, गंगा में लोग नहाते नजर आए। गर्म तेज हवाओं और धूप के चलते अस्पताल में खांसी, बुखार आदि के ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। अब बारिश का पानी नाले नालियों, गढ्ढों, छतों और फालतू सामान के बीच भरा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाएगा। फिलहाल दो दिन पहले हुई बारिश और आसमान में छाए रहे बादलों की वजह से आमजन और पशु-पक्षी ने राहत की सांस ली थी। बाजार में दोपहर को कम ग्राहक दिखाई दिए। रोज की मजदूरी करने वाले भी तेज धूप की वजह से कम काम पर निकले। आमजन के घरों से निकलते ही पसीने छूट रहे थे।