बारात में पटाखा फटने से महिला घायल

0
105

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाला जी पुरम खानपुर निवासी 55 वर्षीय फूलमती देवी पत्नी भारत सिंह अचानक सोते समय पटाखा का बरूद लगने से गंभीर घायल हो गयीं। घायल महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

mahila[bannergarden id=”8″]

गांव के ही युवक अनुराग की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। दोनो पक्ष खानपुर के ही थे। बारात जब अपने शबाब पर आयी तो शादी में पहले से ही बुक कराये गये पटाखे छुड़ाने वाले कारीगर पटाखे छुड़ाने लगे। महिला फूलमती देवी अपने घर की छत पर सो रही थी। तभी अचानक एक पटाखा उसके ऊपर आ गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। रक्त रंजित हालत में महिला को समाजवादी एम्बुलेंस के ईएमटी जितेन्द्र ने रात तकरीबन दो बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]