बारात में जा रहे युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

0
133

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) बारात में शामिल होनें जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रेक्टर नें कुचल दिया | जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया| पुलिस नें शव को कब्जे में ले लिया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला सलावत खां निवासी 32 वर्षीय शैलेंद्र पुत्र रघुनाथ सक्सेना अपने दोस्त निर्दोष पुत्र गंगाराम के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे| थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव अलैया आशानंद के निकट ही पीछे से आ रहे सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार शैलेंद्र को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन सबका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घायल युवक का उपचार जारी है। थानाध्यक्ष शमसाबाद मनोज कुमार भाटी ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]