बाबू सिंह लोहिया अस्पताल से स्वयं उठकर पहुंचे अनशन स्थल, 10वें दिन भूख हड़ताल जारी

0
137

FARRUKHABAD : बीते 10 दिनों से मुजफ्फर नगर दंगों की सीबीआई जांच कराने की मांग के लिए अनशन कर रहे बाबूसिंह ने पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। जिससे उनकी हालत बिगड़ गयी थी। बीते दि नही बाबू सिंह को पुलिस की मदद से सिटी मजिस्ट्रेट ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। लोहिया अस्पताल में दो बोतलें चढ़ने के बाद बाबू सिंह स्वंय ही उठकर दोबारा अनशन स्थल पर पहुंच गया और उसने भूख हड़ताल शुरू कर दी। लेकिन अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी उसकी सुधि लेने नहीं पहुंचा। बाबू सिंह अभी भी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। बाबू सिंह का कहना है कि जब तक सरकार सीबीआई जांच कराने की उसकी मांग पूरी नहीं करती तब तक वह भूख हड़ताल पर रहेंगे।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]

अनशन पर बैठे बाबू सिंह की मांग है कि मुजफ्फरपुर कबाल काण्ड दंगों की निष्पक्ष जांच सीबीआई द्वारा करायी जाये। निर्दोष लोगों को तुरंत रिहा किया जाये। दंगे में किसानों के हुए नुकसान का पूरा मुआवजा दिया जाना चाहिए। हडौली गांव की महिला आंदोलन कारियों को न्याय दिया जाये व अन्य लोगों को मुलाकात करने दी जाये।
बाबू सिंह का कहना है कि सीवीआई से जांच करायी जाये जिससे सब कुछ सत्य साबित हो जायेगा। वोट की राजनीति करने वाले नेताओं का मुहं बंद हो जायेगा और हिन्दू मुस्लिम दोनो समुदायों को न्याय मिल जायेगा। उन्होने आरोप लगाया कि सरकार मुजफ्फर नगर में धारा 144 लागू किये है। इतने लम्बे समय तक धारा 144 लगाया जाना कानून का दुरुपयोग है।

सरकार शासन चलाने में विफल है।  धर्मवीर, महावीर, कमला, जगवीर, श्यामा, निर्मला, सुनीता, बाला, बविता, रूवी, मूर्ती आदि अनशन में शामिल है।

[adrotate banner="2"]