बाबू सिंह की 9वें दिन हालत गंभीर, लोहिया में भर्ती

0
194

FARRUKHABAD : बीते 9 दिन पूर्व अनशन पर बैठे बाबू सिंह को गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ व फतेहगढ़ कोतवाल जितेन्द्र सिंह परिहार ने चिकित्सीय परीक्षण के लिए लोहिया अस्पताल भेज दिया। विदित हो कि पिछले दिन से बाबू सिंह ने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। जिससे उनकी हालत काफी खराब हो चुकी थी। गुरुवार को उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।BABU LAL

[adrotate banner="3"]

अनशन पर बैठे बाबू सिंह की मांग है कि मुजफ्फरपुर कबाल काण्ड दंगों की निष्पक्ष जांच सीबीआई द्वारा करायी जाये। निर्दोष लोगों को तुरंत रिहा किया जाये। दंगे में किसानों के हुए नुकसान का पूरा मुआवजा दिया जाना चाहिए। हडौली गांव की महिला आंदोलन कारियों को न्याय दिया जाये व अन्य लोगों को मुलाकात करने दी जाये।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
बाबू सिंह का कहना है कि सीवीआई से जांच करायी जाये जिससे सब कुछ सत्य साबित हो जायेगा। वोट की राजनीति करने वाले नेताओं का मुहं बंद हो जायेगा और हिन्दू मुस्लिम दोनो समुदायों को न्याय मिल जायेगा। उन्होने आरोप लगाया कि सरकार मुजफ्फर नगर में धारा 144 लागू किये है। इतने लम्बे समय तक धारा 144 लगाया जाना कानून का दुरुपयोग है।CM PRABHU NATH - BABU RAM

 

सरकार शासन चलाने में विफल है।  धर्मवीर, महावीर, कमला, जगवीर, श्यामा, निर्मला, सुनीता, बाला, बविता, रूवी, मूर्ती आदि अनशन में शामिल है। पिछले दिन से बाबू सिंह ने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। जिससे उनकी हालत काफी खराब हो चुकी थी। गुरुवार को उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

[adrotate banner="2"]