बाबुल को धोखा दे युवती प्रेमी के साथ रफूचक्कर

0
164

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नखास निवासी 15 वर्षीय अकील की पुत्री देवरामपुर निवासी अच्छाद दुबे के साथ रफूचक्कर हो गयी|

[adrotate banner="3"]

युवती के पिता ने बताया कि मेरी पुत्री सेंट लारेंस स्कूल में कक्षा १० की छात्रा है| कल उसकी एक सहपाठी देवरामपुर निवासी मेरे घर आयी व मुझसे कहा कि मै आपकी पुत्री को अपने भाई के जन्मदिन पर ले जाने के लिए आयी हूँ| जिस पर मैंने जाने की इजाजत दे दी| काफी समय बाद जब लड़की वापस नहीं आयी तो अकील ने उसकी खोजबीन शुरू की|

अकील ने बताया कि काफी खोजबीन के बावजूद भी लडकी का कोई पता नहीं चला| अकील ने लड़की के नंबर पर बात की तो लड़की का फोन अच्छाद दुबे पुत्र सुनील दुबे निवासी देवरामपुर मऊदरवाजा ने उठाया और कहा कि मै तुम्हारी लड़की को शहर के बाहर ले जा रहा हूँ ढूँढने की कोशिश मत करना| जिसको सुनकर अकील के होश उड़ गए|

आज अकील ने चार लोग सुनील दुबे, विनोद दुबे, दीक्षा व अच्छाद दुबे के खिलाफ कोतवाली फर्रुखाबाद में एफआईआर दर्ज कराई|

[adrotate banner="2"]