फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बाबा नीब करोरी धाम के 41वें मूर्ति विग्रह स्थापना दिवस में भव्शाय अखंड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंहुचे और भंडारे क प्रसाद ग्रहण किया|
बाबा नीब करोरी धाम के 41वें मूर्ति विग्रह स्थापना दिवस पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मंदिर में पहुंचकर परिसर में हो रही अखंड पाठ व यज्ञ में शामिल होकर मंत्रोच्चारण के साथ पूर्ण आहुतियां दी| फर्रुखाबाद से आये आचार्य शशांक मिश्रा ने यज्ञ में मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दिलवायी जिलाधिकारी ने मंदिर में स्थापित सभी देवी देवताओं का पूजन अर्चन कर भोग लगाया, उसके बाद ही धाम में पधारे साधु संतों को कंबल व दक्षिणा प्रदान की| सुबह 9:30 बजे भंडारे का आयोजन शुरू किया गया l धाम बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन करने के बाद पंक्ति में लगकर जाकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया l मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा, एसडीएम सदर महेंद्र सिंह, प्रभात मिश्रा, मुख्य पुजारी त्यागी जी महराज आदि रहे|
बाबा नीब करोरी के 41 वें मूर्ति विग्रह स्थापना दिवस भव्य भंडारे का आयोजन



