आईजीआरएस शिकायतों का निस्तारण ना करनें में बीडीओ व ईओ को नोटिस

0
489

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस के मामले में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
जिलाधिकारी निर्देश दिये कि आईजीआरएस के संदर्भो का समय पर गुडवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाये| डिफॉल्टर होने से पहले निस्तारण करे| प्रतिदिन पोर्टल को स्वयं चेक करे| शिकायतकर्ता से विभाग के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं बात करे। संदर्भो के देरी से निस्तारण के कारण, विद्युत विभाग, बीडीओ शमसाबाद व ईओ मोहम्मदाबाद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति, उपजिलाधिकारी सदर महेंद्र सिंह आदि अधिकारी रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]