फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते लगभग डेढ़ माह से लगातार चल रहे बाढ के कहर से कराह रहे पीड़ितों के हाल जाननें के लिए खुद सीएम योगी का उड़न खटोला जनपद में सोमवार को उतरेगा| वह बाढग्रस्त क्षेत्र का दौरा करके बाढ़ पीड़ितो को राहत सामग्री भी भेट करेंगे|
सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के अनुसार वह 28 अगस्त सोमवार को सुबह 10:35 बजे आरआरसी गोल्फ ग्राउंड में बने हैलीपैड पर हेलीकाप्टर से उतरेंगे| जिसके बाद वह 10:45 बजे अमृतपुर विधानसभा के जमापुर रोड पर पंहुच कर बाढ़ का जायजा लेंगे और बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत साम्रगी का वितरण करेंगे | 11:15 बजे वह जमापुर से प्रस्थान करेंगे| 11:25 से वह हैलीपेड गोल्फ ग्राउंड आरआरसी फतेहगढ़ पंहुचेगें| जहाँ से वह सरकारी हेलीकॉप्टर से कासगंज के लिए प्रस्थान करेंगे| 
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


