बाजार से घर जा रही मासूम छात्रा का गला काटा

FARRUKHABAD : थानाध्यक्ष क्राइम मीटिंग में अपराध रोकने का तरीका सीखते रहे तब तक एक मासूम छात्रा का गला बेरहमी से काट monikaदिया गया। मासूम खून से लथपथ जब घटना स्थल से भागती हुई लोगों की निगाह में आयी तो परिजन उसे थाने ले गये। थाने से पुलिस ने घायल छात्रा को एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल भिजवाया।

जहानगंज थाना क्षेत्र के खेड़ा निवासी नीरज नट की 9 वर्षीय पुत्री मोनिका सरस्वती शिशु मंदिर जहानगंज में कक्षा एक की छात्रा है। दोपहर बाद तकरीबन तीन बजे मोनिका घर से बाजार कुछ सामान लेने के लिए गयी। वापस आते समय रास्ते में पड़ने वाले पंचायत घर के निकट उसके ताऊ नरेश के बंद मकान के बाहर पड़ी चारपाई पर एक अज्ञात युवक ने छेड़खानी का विरोध करने पर गला हसिये से काट दिया।

[bannergarden id=”8″]

जिससे मासूम छात्रा बुरी तरह घायल हो गयी। हमलावर लहूलुहान हसिये को घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। घायल मोनिका कटी गर्दन से टपकते खून को कपड़ों से पोंछती हुई जब घर की तरफ दौड़ी तो स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। पहले तो लोगों ने समझा कि दुर्घटना हुई है लेकिन जब मासूम ने माजरा वयां किया तो परिजनों के भी पैरों तले जमीन खिसक गयी। मामले की सूचना पुलिस को देने के लिए परिजन थाने पहुंचे, जहां से उन्हें लोहिया अस्पताल भेज दिया गया।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष जहानगंज राघवन सिंह ने बताया कि घटना के सम्बंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्यवाही की जायेगी।

[bannergarden id=”11″]