FARRUKHABAD : फतेहगढ़ स्टेडियम में हो रही चार दिवसीय राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन मनोज, रवी, राजनाथ व दिवाकर ने अपने अपने वर्ग में प्रथम स्थान पाकर अपने जनपदों का नाम रोशन किया।
शनिवार को हुई बाक्सिंग प्रतियोगिता में 49 किलो भार में मेरठ के मनोज कुमार ने गुलाम नवी झांसी को हराया वहीं मेरठ के कुन्दनलाल ने गोरखपुर के पंकज हरा दिया। झांसी के राधेश्याम ने सहारनपुर के सुरेश को करारी शिकस्त दी तो वहीं सचिन पाल इलाहाबाद ने आशीष सहारनपुर को पछाड़ दिया।
[bannergarden id=”8″]
52 किलो भार में लखनऊ के रवी ने सहारनपुर के रामलखन को मात दे दी। प्रशांत कानपुर ने शहजादा सहारनपुर को हराया। उमेश राजपूत आगरा ने अनवर झांसी को हराया वहीं इलाहाबाद के अंकित ने मेरठ के अमित को हराकर अपनी जीत दर्ज करायी।
56 किलो भार वर्ग में इलाहाबाद के राजनाथ ने वाराणसी के खिलाड़ी को हराया। मेरठ के रवीन्द्र ने वाराणसी के अंकित को हराया। बरेली के संजय ने गोरखपुर के विनोद को हराया।
[bannergarden id=”11″]
60 किलो भार वर्ग में कानपुर के दिवाकर ने अलीगढ़ के अजीत को हराया। मुरादाबाद के विनय ने झांसी के सौरभ को हराया। इलाहाबाद के विकास ने बरेली के वैभव को हराया। रोमांचकारी बाक्सिंग प्रतियोगिता को देखने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा खिलाडि़यों के साथ आये शिक्षक व अन्य लोग मौजूद रहे।
बाक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन मनोज, रवी, राजनाथ व दिवाकर रहे अब्बल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


