बाइक से जा रहे दम्पत्ति को अपाचे सबारों ने लूटा

0
123

फर्रुखाबाद:(नबावगंज)ससुराल से घर जा रहे युवक व उसकी पत्नी को सफेद अपाचे सबार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दे दिया | पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया|
जनपद एटा के अलीगंज शेखमीरा निवासी किशन शर्मा पुत्र जीवाराम शर्मा ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया है कि वह अपनी पत्नी सपना के साथ थाना मऊदरवाजा के ग्राम नगला कलार में अपनी ससुराल जा रहा था| जिसके बाद वह ससुराल से घर वापस जा रहा था| जब वह थाना नवाबगंज के ग्राम नगला सादिक के निकट पंहुचा तो पीछे से आये तीन अपाचे सबार बदमाशों ने उन्हें रोंक लिया|
जिसके बाद सपना व किशन की एक सोने की चेन, एक अंगूठी,मंगल सूत्र, कान के छाले व किशन के सोने की चेन लूट ली और फरार हो गये | किशन ने एक थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम खिनमिनी निवासी ओमकार सक्सेना पुत्र प्रेमचन्द्र सक्सेना के घटना में शामिल होने का जिक्र किया है|
घटना के बाद पुलिस ने जाँच पड़ताल कर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है| प्रभारी निरीक्षक रजनीश चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है| हिरासत में किसी को भी नही लिया गया है |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]