बाइक सवार लुटेरों ने दिन दहाड़े महिला से कुन्डल लूटे

0
95

कायमगंज (फर्रुखाबाद ) : कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम सैथरा निवासी रामकान्ती पत्नी श्रीकृष्ण अपने पुत्र शिवसरन के साथ साइकिल से कायमगंज आयी हुई थी। दोपहर में गांव वापस जा ते समय ग्राम झब्बूपुर के पास बाइक सवार तीन लुटेरों में से एक ने महिला के एक कान से कुन्डल नोंच लिया और चन्दुइया मार्ग की तरफ भाग गये।

[adrotate banner="3"]

chen todi[bannergarden id=”8″]

महिला की चीखपुकार मचाने पर ग्रामीणों ने बाइक सवार लुटेरों का पीछा भी किया। लेकिन तब तक लुटेरे चम्पत हो चुके थे। ग्रामीणों ने लुटेरों की बाइक का नम्बर देख लिया। ग्रामीणों के अनुसार बाइक का नम्बर यूपी 76 एल 5099 है। दिन दहाड़े घटी इस लूट की घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। लूट की शिकार हुई महिला ने कोतवाली पुलिस को लूट की घटना की लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन देकर महिला व उसके पुत्र को चलता कर दिया।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]