बाइक सवार ने आवास विकास चौकी इंचार्ज की लगायी क्लास

0
121

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास चौकी के इंचार्ज इन्द्रपाल सिंह को दोपहर बाद एक बाइक सवार ने जमकर सरे बाजार खरीखोटी सुना दी। काफी कहासुनी होने के बावजूद भी चौकी इंचार्ज मामले को रफादफा करते नजर आये।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक आवास विकास क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल के सामने एक बगैर लाक की अज्ञात बाइक देखकर चौकी के दो सिपाही बाइक को आवास विकास तिराहे पर पुलिस सहायता केन्द्र पर ले गये। जहां उसे खड़ा कर दिया गया। कुछ समय बाद जब वह व्यक्ति अस्पताल से दवाई लेकर बाहर निकला तो उसे अपनी बाइक नजर नहीं आयी। खोजने पर उसे पता चला कि उसकी बाइक आवास विकास के पुलिस सहायता केन्द्र पर खड़ी है। जिसके बाद बाइक का मालिक अपने कई लोगों के साथ पुलिस सहायता केन्द्र आवास विकास जा धमका और वहां बैठे आवास विकास चौकी इंचार्ज इन्द्रपाल सिंह से जमकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। कहासुनी होते देख सहायता केन्द्र के आस पास काफी भीड़ लग गयी। तमाशबीनों के बीच बाइक सवार व्यक्ति आवास विकास चौकी इंचार्ज की जमकर लताड़ लगा रहा था। लेकिन आवास विकास चौकी इंचार्ज उस व्यक्ति पर अपना पुलिसिया रौब दिखाने में बिलकुल असमर्थ से नजर आये। वहीं दूसरी तरफ उसी से मामला शांत करने का अनुरोध करते रहे। काफी कहासुनी के बाद व्यक्ति को अन्य लोगों द्वारा समझाबुझाकर मामले को रफादफा किया गया।

[adrotate banner="2"]