बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में ट्रक पलटा, चालक की मौत,चार घायल

0
100

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के रजीपुर के पास ओवरटेक कर रहे बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित ट्रक पलट गया। जिससे बाइक सवार जीजा साले सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निनौआ निवासी 22 वर्षीय अनिल नट पुत्र साधू नट अपने साले चौरासी निवासी सुनील पुत्र किशोर व एक अन्य दिलीप पुत्र मुन्नालाल के साथ केनेटिक बाइक संख्या क्यू ए 07डी 5994 पर सवार होकर गुरसहायगंज अपने मौसा के यहां जा रहे थे। रजीपुर के पास फर्रुखाबाद की तरफ आ रहे ट्रक संख्या यूपी 74डी/9345 को बाइक सवारों ने ओवरटेक करना चाहा। जिससे ट्रक व बाइक आमने सामने आ गये। बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे बाइक सवार तीनो युवकों के अलावा ट्रक का परिचालक मन्टू पुत्र दिनेश निवासी गुरसहायगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक रामजीवन निवासी ग्राम कीरतपुर थाना इंदरगढ़ की मौके पर ही मौत हो गयी। ट्रक पलटने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

[adrotate banner="2"]