बाइक दुर्घटना में घायल वृद्व की उपचार के दौरान मौत

FARRUKHABAD : बीते शुक्रवार को बाइक दुर्घटना में घायल वृद्व की आवास विकास स्थित एक नर्सिंगहोम में उपचार के दौरान मौत हो गयी। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी।accident

शुक्रवार को मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के नगला कलार निवासी रामप्रकाश पुत्र अंगद को बाइक सवार लेखपाल सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी जिजौटा बुजुर्ग कंपिल ने टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक सवार लेखपाल, पूर्व सैनिक नत्थू सिंह व उनकी पत्नी मुन्नीदेवी घायल हो गयी थी। टक्कर लगने से रामप्रकाश भी गंभीर रूप् से घायल हो गये थे। घायल रामप्रकाश को उपचार हेतु आवास विकास के एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। शनिवार प्रातः साढ़े 9 बजे रामप्रकाश की मौत हो गयी। मामले की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी गयी है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]