बाइक डीलर से कार सवार बदमाशों ने लूटे डेढ़ लाख

0
107

फर्रुखाबाद :थाना व कस्बा जहानगंज से वापस अपने घर आते समय बाइक डीलर अनिल राठौर से बीते 30 नवम्बर की शाम कार सवार बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिये। घटना के सम्बंध में बाइक डीलर ने थाना जहानगंज में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस अभी तक लुटेरों का पता तो दूर लूट में प्रयुक्त कार के मालिक तक का पता नहीं लगा सकी है।

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी बाइक डीलर अनिल राठौर ने घटना के संबंध में इण्डिगो कार यूपी 76एन-7291 पर सवार चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि 30 नवंबर की शाम वह व उसका चचेरा भाई आलोक सिंह निवासी गांव न्यामतपुर ठाकुरान, थाना जहानगंज के साथ कस्बा बाजार से वापस घर लौट रहे थे। उसने आलोक को दरियाबगंज में बाइक से उतार दिया। जब वह गांव न्यौधापुर के पास पहुंचा। उसी समय पीछे से एक इण्डिगो कार यूपी 76एन-7291 के चालक ने ओवरटेक कर उसे रुकने के लिए मजबूर किया। बाइक रुकते ही दो व्यक्ति कार से उतरे और पेट्रोल की टंकी पर रखे पालीथिन को उठा लिया। उससे एक लाख छप्पन हजार रुपये थे और कार में बैठकर फर्रुखाबाद की तरफ चले गए। कार में दो अन्य व्यक्ति बैठे थे। वह लोग नीचे नहीं उतरे थे।

थानाध्यक्ष मिर्जा सदरे आलम बेग ने शनिवार रात्रि बताया कि लुटेरों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। घटना में प्रयुक्त कार का रजिस्ट्रेशन किसके नाम है। इसकी जानकारी की जाएगी।

[adrotate banner="2"]