बाइक चोरी कर भाग रहे तीन युवक गिरफ्तार

0
123

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) गेस्ट हाउस से बाइक चोरी कर भाग रहे तीन आरोपी युवकों को बारातियों नें पकड़ कर खातिरदारी कर दी| इसके बाद तीनों को पुलिस को सौंप दिया गया| पुलिस नें उन्हें गिरफ्तार कर लिया| बाइक मालिक ने तीनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
थाना क्षेत्र के ग्राम धमगवा में जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि डा. अतुल गंगवार का गेस्ट हाउस है। बीती रविवार रात गांव कलुआपुर सानी निवासी रामनिवास गंगवार की पुत्री का विवाह था| जिसमें उनके गाँव के ही विनोद भी बरात में शामिल होने आये थे। उन्होंने बाइक गेस्ट हाउस के पास खड़ी कर दी। तभी आरोपी जनपद एटा थाना मलावन के गांव पिपहरा निवासी विवेक, अंकित व अंशुल नें उनकी बाइक को चाबी लगाकर ले जानें लगे तभी बरातियों ने तीनो को पकड़ लिया| इसके बाद उन्होंने पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया|थानाध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया की तीनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है| आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जायेगी|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]