बाइक को टक्कर मार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत, 30 घायल

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद/नगर संवाददाता) बाइक सबार को टक्कर मार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गयी | जिससे बाइक सबार सहित ट्राली में बैठे लगभग 30 सबारियां घायल हो गयीं| उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया | प्रारम्भिक उपचार के बाद लगभग 16 को लोहिया अस्पताल रिफर किया गया | लोहिया अस्पताल में दो को मृत घोषित कर दिया गया|
पड़ोसी जनपद शाहजहाँपुर के मिर्जापुर इस्लामनगर निवासी चालक 40 वर्षीय बाबू पुत्र गरीब अपने ट्रैक्टर में लगभग 35 सवारियों को लेकर मकनपुर के मेले में जा रहा था | उसी दौरान जब उनका ट्रैक्टर थाना शमसाबाद के वलीपुर भगवंत ग्राम के पास पंहुचा तो सामने से आ रही बाइक से ट्रैक्टर की भिंडत हो गयी| जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गयी| ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सबार 18 वर्षीय अर्जुन पुत्र हरपाल व 8 वर्षीय नैतिक पुत्र सूरज निवासी तेरा जाकेट कन्नौज घायल हो गये| दोनों घायल बाइक सबारों को 108 एम्बुलेंस के ईएमटी मुकेश नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|
वहीं ट्रैक्टर पलटने से चालक बाबू के साथ उसकी पत्नी 40 वर्षीय कल्लो, थाना मऊदरवाजा के कटरीधर्मपुर निवासी 65 वर्षीय अजीजन, शाहजहाँपुर के मिर्जापुर इस्माइल नगर निवासी 35 वर्षीय खजाना पत्नी रियाजुद्दीन, 60 वर्षीय खातून पत्नी असगर, 60 वर्षीय नजमा पत्नी सौना, रिजाजुद्दीन का 04 वर्षीय पुत्र सलमान, 19 वर्षीय सरमील पुत्र रिजाजुद्दीन, 30 वर्षीय नानुका पुत्र सब्बीर 22 वर्षीय सइना पत्नी शानू, सलीम का 2 वर्षीय पुत्र जमशेद, 35 वर्षीय अजीयन पुत्र बाबुद्दीन, 60 वर्षीय लटूरी पुत्र छोटे को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ ईएमओ डा. वैभव यादव नें अजीयन और लटूरी को मृत घोषित कर दिया| सूचना मिलने पर जिलाधिकारी डा. वीके सिंह, एसपी विकास कुमार, अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अवनींद्र आदि लोहिया अस्पताल पंहुचे और मरीजों के हाल-चाल लेकर घायलों की बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के निर्देश दिये| शमसाबाद थानाध्यक्ष बलराज भाटी नें बताया कि लगभग 30 सबारियां घायल हुईं हैं| जिनमे से गंभीर रूप से घायलों को लोहिया अस्पताल भर्ती कराया गया है|