बाइक की टक्कर से मीटर रीडर की मौत

0
136

फर्रुखाबाद:(नवाबगज संवाददाता) बाइकों की भिड़ंत में मीटर रीडर की दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

[adrotate banner="3"]

थाना क्षेत्र के ग्राम रावतपुर पट्टी निवासी 32 वर्षीय रमन कुमार पुत्र श्री कृष्ण श्रीवास्तव नीमकरोरी विद्युत उपकेंद्र पर मीटर रीडर के पद पर कार्यरत था। वह अपने किसी काम से जा रहा था, उसी दौरान ग्राम करणपुर पटरी मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से रमन की बाइक की भिड़ंत हो गई। रमन कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी पूजा व मां सावित्री देवी आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

[adrotate banner="2"]