शमसाबाद (फर्रुखाबाद): थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम रजलामई निवासी महिला राजरानी पत्नी रवेन्द्र को फैजबाग जाते समय रास्ते में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे राजरानी का पैर व हाथ टूट गया।
[adrotate banner="3"]
राजरानी मंगलवार की सुबह बीमारी की दवा लेने के लिए अपने गांव रजलामई से फैजबाग जा रही थी। तभी रास्ते में बाइक सवार रिंकू पुत्र महावीर निवासी इस्लामगंज जहानगंज ने टीवीएस बाइक संख्या 76सी 5938 से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजरानी उछलकर दूर जा गिरीं। आस पास के लोगों ने दौड़कर राजरानी को उठाकर अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में राजरानी का एक पैर व हाथ टूट गया। बाइक सवार रिंकू किसरोली निवासी अपने जीजा के यहां से वापस आ रहा था।
[adrotate banner="2"]

