बाइक की टक्कर से दलित वृद्व की मौत पर परिजनों ने लगाया जाम

0
220

फर्रुखाबाद: थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम ताजपुर निवासी 60 वर्षीय वृद्व प्रेमचन्द्र कठेरिया को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिस पर उपचार के लिए ले जाते समय वृद्व की रास्ते में ही मौत हो गयी। गुस्साये परिजनों ने बहोरिकपुर, मोहम्मदाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक ताजपुर निवासी वृद्व प्रेमचन्द्र कठेरिया रठौरा से दवाई लेकर पैदल अपने गांव ताजपुर के लिए आ रहा था तभी अनूप नगला निवासी युवक सुभाष यादव पुत्र बैजनाथ ने प्रेमचन्द्र के बाइक से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे प्रेमचन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल प्रेमचन्द्र को परिजन फर्रुखाबाद उपचार के लिए ला रहे थे। तभी बघार नाले के पास प्रेमचन्द्र की मौत हो गयी। प्रेमचन्द्र की मौत से गुस्साये परिजनों ने बहोरिकपुर मोहम्मदाबाद रोड जाम कर दिया। महिलायें सड़क पर शव रखकर बैठ गयीं। जाम लगने से दोनो तरफ वाहनों की लम्बी लाइनें लग गयीं। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। काफी देर जाम के बाद पहुंचे एक छात्र नेता व पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

वहीं थानाध्यक्ष मोहम्मदाबाद ऋषीपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी प्रकाशवती की तहरीर पर आरोपी सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

[adrotate banner="2"]