फर्रुखाबाद: थाना नवाबगंज के गांव बघौना के निकट बुधवार दोपहर बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
जिससे जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव ओझापुर निवासी राजू कश्यप, उनकी पत्नी मीना (26), पुत्री मोहनी (4) व पुत्र शैलेष (2) घायल हो गये। समाजवादी एंबुलेंस से घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। अस्पताल में मीना की मौत हो गई। राजू ने बताया कि वह राजेपुर के गांव मुर्चा स्थित अपनी ससुराल से पत्नी व बच्चों के साथ घर वापस जा रहे थे। गांव बघौना के पास नवाबगंज की ओर से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह पत्नी व बच्चों सहित घायल हो गये। लोहिया अस्पताल लाये जाने पर पत्नी मीना की मौत हो गई।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


