बाइको की भिंडत में अधेड़ की मौत

0
176

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती देर रात बाइकों की भिंडत में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया उसे उपचार के लिये निजी नर्सिग होम में भर्ती किया गया जहाँ उसनें दम तोड़ दिया|
थाना नवाबगंज के ग्राम नवादा निवासी 49 वर्षीय पूसे लाल कठेरिया अपने भतीजे अरुण के विवाह समारोह में शामिल होंने कायमगंज के ग्राम ब्रहीमपुर बाइक से गये थे | बीती देर रात उनकी बाइक से दूसरी बाइक की भिंडत हो गयी| जिसमे पूसे गंभीर रूप से घायल हो गये| परिजन उसे लेकर रात 2:30 बजे लोहिया अस्पताल पंहुचे| जहाँ हालत गंभीर होनें पर परिजन उसे शहर के आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पंहुचे|जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी| मृतक पांच भाईयों से सबसे बड़ा था|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]