बाइकों की भिडंत में वृद्ध की मौत

0
108

फर्रुखाबाद:(कम्पिल) बाइक पर सबार होकर अपने दामाद के घर जा रहे वृद्घ की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी पुलिस को परिजन ने सूचना नही दी|
थाना क्षेत्र के ग्राम कारब निवासी 65 वर्षीय सरनाम सिंह बीते मंगलवार को अपने गाँव के ही संतोष के साथ बाइक पर बैठकर अपने दामाद किताब सिंह निवासी बीज नगला जा रहा था| जब वह कम्पिल सिबारा मार्ग पर गुजरपुर के मोड़ पर पंहुचा तो सामने से आ रही बाइक से उसकी भिंडत हो गयी| जिससे सरनाम सिंह के साथ संतोष भी जख्मी हो गया|
घटना के बाद परिजनों ने दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा से हालत गम्भीर होने पर सरनाम को रिफर कर दिया गया| परिजनों में नगर के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया| जंहा बुधवार तड़के उसे मृत घोषित कर दिया गया| थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नही दी है | तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]