बाइकों की भिडंत में युवक की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) बाइकों की भिंडत में युवक की मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी|
थाना क्षेत्र के ग्राम बरुआ खेडा निवासी 21 वर्षीय कुलदीप पुत्र हरीराम अपनी बहन शिल्पी को दवा दिलाने महमदपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने आया था| वापस जाते समय चौकिया खेडा के निकट सामने से आ रहे नगला डाल निवासी प्रदीप कुमार की बाइक से कुलदीप की बाइक की भिडंत हो गयी|
जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी  हो गये| दोनों को  लोहिया  अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा कुलदीप को मृत घोषित कर दिया गया| मृतक की माँ गीता का रो-रो कर बुरा हाल  गया| कुलदीप दिल्ली में नौकरी करता था बीते दिन ही अपने घर आया था| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|