बाइकों की आमने सामने भिड़न्त में दो मरणासन्न

0
116

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए तेज रफ्तार बाइक चलाना इस समय युवाओं का शौक सा बना हुआ है। फिर चाहे उन्हें अमूल्य जीवन से ही क्यों न हाथा धोने पड़ जायें इसकी उन्हें परवाह नहीं है। सोमवार को तेज रफ्तार दो बाइकें आमने सामने भिड़ गयीं। जिससे दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को कमालगंज स्वास्थ्यकेन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।ACIDENT1

[adrotate banner="3"]

थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम दरौरा के मूल निवासी मुकेश पुत्र हरिवक्श वर्तमान में शास्त्री नगर कमालगंज में रह रहे हैं। कमालगंज से वह किसी काम के लिए रसीदकोल्ड स्टोरेज गये हुए थे। रशीद कोल्ड स्टोरेज से बाहर निकलते समय उनकी बाइक कमालगंज की तरफ से जा रहे जनपद कन्नौज के ग्राम निकारी पुरवा निवसी अखिलेश पुत्र जंगीलाल की बाइक से आमने सामने भिड़ गयी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

तेज रफ्तार दोनो बाइकों में इतनी तेज टक्कर हुई कि दोनो उछलकर दूर जा गिरे। आस पास मौजूद लोगों ने तत्काल युवकों के ही मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें कमालगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।

गंभीर रूप से घायल अखिलेश पुत्र जंगीलाल कमालगंज क्षेत्र के ही गांव सिला चौरा में अपने जीजा दीनदयाल के यहां बीते तीन दिन पूर्व आया था। अखिलेश नशे की हालत में कमालगंज से रजीपुर की तरफ जा रहा था। उसी दौरान उसकी बाइक भिड़ गयी।

[adrotate banner="2"]