इलाहाबाद: बहू के साथ बेटे की बगावत इलाहाबाद के एक रिटायर्ड डिप्टी एसपी को आज काफी महंगी पड़ गई। तीन माह पहले बहू की एक रिपोर्ट पर उनको आज लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है। बहू ने इनके खिलाफ तीन महीने पहले छेडख़ानी का मामला दर्ज कराया था।
[adrotate banner="3"]
इलाहाबाद निवासी रिटायर्ड डिप्टी एसपी राजाराम सिंह का उनके बहू-बेटे से करीब तीन वर्ष से विवाद चल रहा है। वह अपनी पत्नी के साथ लखनऊ में रहते हैं। इनका मामला कोर्ट में लंबित है। इसी बीच करीब तीन महीने पहले इनकी बहू ने राजाराम सिंह के खिलाफ छेडख़ानी का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से राजाराम सिंह फरार चल रहे थे। पुलिस ने राजा राम सिंह को आज लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।
[adrotate banner="2"]


