बहू ने पिता के साथ मिलकर ससुराल में की लूट, सास धरने पर बैठी

0
101

फर्रुखाबाद: कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसरी निवासी हेतराम के घर उसकी ही बहू ने जमकर लूटपाट की और ससुर को भी पीट दिया। नगदी जेबर व भैंस लेकर फरार हो गयी। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी लेकिन पुलिस ने आरोपी बहू व उसके पिता के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। थक हारकर सास न्याय की गुहार के लिए फतेहगढ़ मुख्यालय पर धरने पर बैठ गयी।

[adrotate banner="3"]

हेतराम ने अपने पुत्र का विवाह उसैत निवासी भगवानदास की पुत्री पुष्पा के साथ किया था। लेकिन पुष्पा कुछ महीनों से अपने मायके में ही रह रही थी। इधर कलावती परिवार के साथ नौकरी करने चली गयी। घर पर पति हेतराम ही रह गये। हेतराम की पत्नी कलावती का आरोप है कि बीते 11 दिसम्बर को पुष्पा अपने पिता भगवानदास व अन्य लोगों के साथ हेतराम के घर पहुंच गयी और मौके पर मौजूद हेतराम को जमकर पीटने के साथ ही घर में रखे 10 हजार रुपये के अलावा जेबर इत्यादि भी ले लिया और ससुर हेतराम को वहीं कमरे में ही बंद कर दिया और फरार हो गये। पड़ोसियों ने जब हेतराम की भैंस मौके पर बंधी हुई नहीं पायी तो इसकी जानकारी देने के लिए हेतराम के घर पहुंचे तो हेतराम कमरे में बंद था। पूरी घटना की जानकारी कलावती को दी गयी। कलावती परिवार के साथ घर पहुंची। पूरे मामले की जानकारी कंपिल पुलिस को दी गयी। लेकिन कंपिल पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं की। थक हारकर कलावती परिजनों सहित फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट में न्याय की गुहार के लिए धरने पर बैठ गयी।

[adrotate banner="2"]