बहू को मारने के आरोप में पति सहित चार पर मुकदमा दर्ज

0
127

फर्रुखाबाद: मंगलवार को प्रातः तकरीबन 9 बजे कटरा बू अली खां निवासी संजीव शुक्ला की पत्नी पूजा शुक्ला ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

[adrotate banner="3"]

बताते चलें कि पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के कस्बा अल्लागंज निवासी रामकिशोर की पुत्री पूजा शुक्ला जली हुई अवस्था में प्रातः लोहिया अस्पताल में भर्ती करायी गयी थी। हालत गंभीर होने पर उसकी उपचार के दौरान मौ हो गयी। मृत पूजा के पिता रामकिशोर ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया था। जिसके चलते रामकिशोर की तहरीर पर शहर कोतवाली में पूजा के ससुर बृजबिहारी शुक्ला, सास मुन्नीदेवी शुक्ला, जेठ राजेश व पति संजीव पर दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत करा दिया। पिता रामकिशोर ने आरोप लगाया कि पूजा का पति संजीव शुक्ला दो लाख रुपये के अलावा एक बुलेरो गाड़ी की मांग कर रहा था। जिसके न देने पर उसने यह कृत्य किया।

शहर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि एनसीआर दर्ज कर ली गयी है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी।

[adrotate banner="2"]