फर्रुखाबाद: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भगवत पटेल ने राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान, के आदेश के अनुपालन में जिला समन्वयक(सामुदायिक सहभागिता) के पद पर तैनात सुनील कुमार आर्या को उनके मूल विभाग माध्यमिक शिक्षा (राजकीय इण्टर कालेज, फर्रूखाबाद ) हेतु कार्यमुक्त कर दिया है।
[adrotate banner="3"]
विदित है कि ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी भगवत पटेल ने सर्व शिक्षा अभियान के 3 ज़िला समन्वयको कि सम्विदा समप्त किये जाने की सिफ़ारिश की थी। बीएसए के पत्र के आधार पर डीएम ने भी राज्य परियोजना को पत्र लिख था। इसकी भनक लगते ही तीनो सक्रिय हो गये थे। इसी बीच इनमे से एक सुनील आर्या की सम्विदा समाप्ति के आदेश यहा प्राप्त हो गये थे। आदेश के क्रम मे उनको राजकीय इंटर कालेज फ़र्रुखाबाद के लिये कार्यमुक्त किये जाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी थी।
[adrotate banner="2"]

