बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आचार्यो ने भाई को पीटा

0
101

फर्रुखाबाद: ट्यूशन पढ़ने के लिए जाते समय मनचलों द्वारा की जा रही छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीडिता के भाई की ही पिटाई कर दी गयी| सबसे दुर्भाग्य की बात ये रही कि छेड़छाड़ का इन्साफ दिलाने की जगह उसका विरोध करने वाले को ही विद्या मंदिर के आचार्यो ने धुन दिया| सूचना पर पहुची पुलिस ने भी छेड़छाड़ करने वालो पर कोई कार्यवाही नहीं की|
Vidya Mandir Farrukhabad
श्यामनगर सिंह वाहिनी कॉलोनी निवासी कनोडिया स्कूल की छात्रा आई टी आई चौराहे के पास नियमित सुबह ८ बजे ट्यूशन पढ़ने जाती है| मोहित नाम का युवक उस लड़की से प्रतिदिन छेडछाड और फब्तियां कस रहा था| परेशान होकर लड़की ने घर पर अपने पिता और भाइयो को पूरी बात बताई तो उसका भाई श्यामनगर स्थित विद्या मंदिर स्कूल के बाहर मोहित को तलाश करने पहुच गया| मोहित केमिलने पर उसने उसे धमकाना शुरू किया तो विद्यामंदिर के कुछ आचार्य बाहर निकल आये और लड़की के भाई को पकड़ कर स्कूल कैम्पस के अन्दर खीच ले गए और जमकर पिटाई लगा दी| आचार्यो की सूचना पर ही पहुची पुलिस ने लड़की से छेड़छाड़ करने वालो को पकड़ने की जगह लड़की के भाई को ही पीट कर भगा दिया और मामला रफा दफा कर दिया|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]