बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर उल्टा पुलिस ने किया 151 में चालान

0
138

FARRUKHABAD : कानून व्यवस्था की दुहाई देने वाले पुलिस प्रशासन को उस समय कानून की बखूबी याद आ जाती है जब कोई हक की लड़ाई के लिए विवाद कर रहा है। ऐसा ही एक युवक के साथ उस समय हुआ जब वह अपनी बहन से छेड़छाड़ का विरोध करते हुए एक दरिंदे को sp jogendra kumarखींचकर एसपी आफिस तक ले गया। एसपी ने उल्टा उसे ही कानून की दुहाई देते हुए शांति भंग में चालान करने के आदेश दे दिये।

[adrotate banner="3"]

कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला ठिलिया निवासी अंकित अपनी बहन को बाइक पर बिठाकर जरूरी काम के लिए जा रहा था। तभी मोहल्ले का ही निवासी बृजेन्द्र आया और पीछे से उसकी बहन से अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ करने लगा। जब अंकित ने इसका विरोध किया तो बृजेन्द्र ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
बहन से छेड़छाड़ से गुस्साये अंकित ने बहन को टेंपो में बिठाकर घर भेज दिया व स्वयं बृजेश को पीटता व घसीटता हुआ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जा पहुंचा। एसपी ने विवाद बढ़ता देख दोनो पक्षों के अंकित व बृजेन्द्र को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर चालान करने के आदेश दे दिये। दोनो को फतेहगढ़ कोतवाली भेज दिया गया।

[adrotate banner="2"]