बहन के घर से लौट रही महिला से लूट, लुटेरे बाइक छोड़ भागे

0
119

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम अजमपुर निवासी महिला सुनीता पत्नी प्रमोद से बाइक सवार बदमाशों ने कुन्डल व पेन्डल नोच लिये। महिला के चिल्लाने पर लुटेरे हड़बड़ी में बाइक छोड़कर फरार हो गये।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक अजमतपुर निवासी महिला सुनीता अपनी बहन जहानगंज क्षेत्र के ग्राम जैतपुर में गयी हुई थी। रविवार को देर शाम महिला अपनी बहन के लड़के के साथ साइकिल पर बैठकर जैसे ही निकली गांव से कुछ ही दूरी पर हीरो हाण्डा बाइक संख्या यूपी 76एल 13598 पर सवार होकर आये और अचानक महिला के कानों से कुन्डल नोचने के साथ गले में पहने पेन्डल को भी नोचकर भाग खड़े हुए। अचानक हुई बारदात से महिला चीखने चिल्लाने लगी। कुछ दूर उसने दौड़ाया। हड़बड़ाहट व भीगी सड़क होने की बजह से बाइक फिसल गयी। जिससे बाइक सवार गिर गये और बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गये।

महिला ने घटना की सूचना जहानगंज थाने में दी। जहां पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। जहानगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

[adrotate banner="2"]