बहन के घर आये युवक का शव रेलवे ट्रेक पर मिला

0
115

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बहन के घर आया युवक का क्षतविछत शव मंगलवार रात को संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला| सूचना पर पंहुची पुलिस नें छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है|
कमालागंज थाना क्षेत्र के गाँव शेखपुर निवासी स्वर्गीय संजय का 19 वर्षीय बिक्की तीन दिन पूर्व अपने भांजे ऋषभ के जन्मदिन में शामिल होनें बहन हिना उर्फ शिवकन्या पत्नी सोनू जाटव निवासी नगला हाथीपुर मऊदरवाजा आया था| मंगलवार रात वह गुमटी नगला निवासी अजय के साथ शराब पीता रहा और देर रात घर से गुटखा खानें की बात कहकर निकल गया| देर रात रेलवे क्रासिंग गेटमैन की सूचना पर गाँव के लोग मौके पर पंहुचे तो शव की शिनाख्त सोनू जाटव के साले बिक्की के रूप में की| ग्रामीणों नें मामले की सूचना डायल 112 को दी| इस बीच हिना और अन्य परिजन मौके पर पंहुचे और उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]