खुलासा:बस अड्डे का एक कर्मचारी संचालित करता है जेबकतरों व चोरो का गैंग!

0
89

CHORI34फर्रुखाबाद: जनपद की पुलिस जिस जेब कतरों के गिरोह की तलाश कर रही थी वह रोडबेज बस अड्डे से संचालित होता है| इसका खुलासा भी कादरी गेट चौकी पर पकड़े गये किशोरों ने पुलिस के सामने किया है| लेकिन पुलिस अभी उस पर हाथ डालने से कतरा रही है| जिस जगह से यह गिरोह संचालित होता है वही कोतवाली पुलिस 24 घंटे मुस्तैद रहती है|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडबेज बस अड्डे में कंडेक्टर व इसी से सम्बन्धित एक यूनियन के पदाधिकारी जनपद में सरकारी बसों, ट्रेनों व आदि वाहनों में जेब काटने का काम कराता है| इसके लिये उसने तकरीबन एक दर्जन से अधिक किशोरों को अपने कारोबार में लगा रखा है| वह 12 वर्ष से लेकर 16 वर्ष तक के किशोरों को अपने गैंग में शामिल करता है और घटना को अंजाम दिलबाता है|

पकड़े गये किशोरो में से एक ने जेएनआई को बताया कि जेब काटने के काम में हुई कमाई का हिसाब किताब बस अड्डे पर एक चाय वाला रखता है| गिरोह के सदस्य किशोर जनपद के अलावा अन्य जनपदों से भी भर्ती करता है| किशोर के अनुसार उस रोडबेज कर्मचारी के साथ में गुड्डू, गंजा, दीपक बासू, कांडा, जीनू, मोनू, माखन, अमित आदि भी शामिल है|

जनपद से लेकर गोवा तक फैला रखा है कर्मचारी ने चोरी का साम्राज्य
पुलिस गिरफ्त में किशोर ने बताया कि माखन,टर्ररी व अमित सभी के सरदार के तौर पर काम करते है| यह लोग जनपद से लेकर गोवा तक चोरी करने चले जाते है| गाजियाबाद, दिल्ली,आगरा, कानपुर, कन्नौज आदि महत्वपूर्ण जिलो को भी अपना निशान बनाते है|

कर्मचारी का साथी करता है किशोरों के साथ जबरन सेक्स
किशोर का साथी कंडेक्टर गिरोह के सदस्य से रुपयो की बसूली भी करता है साथ साथ जो किशोर उसको पैसे नही देता उसके साथ वह जबरन सेक्स करता है| किशोरों के इस खुलासे के बाद पुलिस के कान खड़े हो गये| लेकिन वह अभी जाँच में जुटी है|
कादरी गेट के दरोगा राजेश कुमार ने बताया की अभी जाँच चल रही है इसके बाद आगे की कार्यवाही कि जाएगी|

[adrotate banner="2"]