फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विधुत के बकाया बिल की वसूली के लिए गये विद्युत टीम पर ग्रामीणों नें हमला कर दिया| तोड़फोड़ का आरोप भी लगाया गया| पुलिस मामले की जाँच कर रही है| हमले में तीन लाइन मैंन घायल हुए हैं| उनका मेडिकल कराया गया|
कोतवाली फतेहगढ़ के उपखंड अधिकारी राजेपुर सुजीत कुमार, प्रभारी अवर अभियंता शिवम तिवारी अमृतपुर,अवर अभियंता हरिओम सिंह सलेमपुर नें संयुक्त रूप से कोतवाली में तहरीर दी | जिसमे कहा कि 8 फरवरी को राजस्व वसूली के लिए टीम ग्राम दुर्जनपुर सरह में कैम्प लगानें गयी थी| ग्रामीणों से बिल जमा करनें के लिए कहा गया | उसी दौरान ग्रामीण नीरज यादव पुत्र रामवरन, प्रियांशु पुत्र पप्पू , हिमांशु पुत्र पप्पू, लल्ला पुत्र रामनाथ, जेपी पुत्र हरिनाथ व राजू आदि नें हमला बोल दिया| मारपीट के साथ ही पत्थरबाजी का भी आरोप लगा है| आरोपियों पर कम्प्यूटर व प्रिंटर भी क्षतिग्रस्त किया दिया और अवश्यक कागजात भी फाड़ दिये| राजस्व वसूली के कार्य में भी बाधा डाली| मारपीट में लाइन मैंन ब्रह्मानंद, राजवीर व हरेन्द्र घायल हुए| कोतवाल फतेहगढ़ सत्यप्रकाश ने बताया कि मामले में जाँच की जा रही है| मुकदमा दर्ज किया गया है|
बकाया वसूली करने गयी बिजली विभाग टीम पर हमला, तीन लाइन मैंन घायल



