दिल्ली का दिल जीतने पर झूमे बीजेपी कार्यकर्ता, बांटी मिठाई

0
488

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दिल्ली पर बीजेपी की प्रचंड जीत पर जिले के बीजेपी नेताओं ने खुशी का इजहार किया| बीजेपी नेताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनायी| नारेबाजी भी की|
जिलाध्यक्ष बीजेपी रुपेश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा नेता शहर के चौक पर एकत्रित हुए और खुशी का इजहार किया| दिल्ली विधानसभा व मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। पार्टी कार्यालय पर पटाखे फोड़े। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने इसे भाजपा सरकार की नीतियों की जीत बताई। सांसद मुकेश राजपूत, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, डीएस राठौर, शिवांग रस्तोगी, ममता सक्सेना, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास सक्सेना, हिमांशु गुप्ता, संजीब गुप्ता आदि प्रमुख रूप से रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]