बसपा सुप्रीमो को एक तगड़ा झटका, बसपा छोड़ भाजपा में शामिल ब्रजेश पाठक

0
140

bsp12लखनऊ: बसपा के दिग्गज नेता व पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व बसपा के लिए इसे एक झटका माना जा रहा है। बसपा ने हालांकि पाठक के भाजपा में शामिल होने से कुछ घंटे पहले ही एक बयान जारी कर उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया था।

[adrotate banner="3"]

बसपा महासचिव सतीश मिश्र ने एक बयान जारी कर ब्रजेश पाठक की बर्खास्तगी की सूचना दी। उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है। मिश्रा के बयान के कुछ घंटे बाद ही ब्रजेश पाठक दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और अरुण सिंह भी मौजूद थे।बसपा के दिग्गज नेता व पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व बसपा के लिए इसे एक झटका माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व सांसद पाठक मायावती के करीबी माने जाते रहे हैं। आगरा में रविवार को हुई मायावती की रैली के वह मीडिया संयोजक भी थे। इससे पूर्व स्वामी प्रसाद मौर्य व आरके चौधरी जैसे नेता भी मायावती का साथ छोड़ चुके हैं।

[adrotate banner="2"]