बसपा सम्मेलन: कोऊ नृप होंऊ हमे का हानि

0
203

car spaaspaaफर्रुखाबाद: रामचरित मानस में एक चौपाई  है की कोऊ नृप होंऊ हमे का हानि जिसमे यदि मोटा अर्थ निकाले तो यही निकलता है कि राजा कोई हो हमे इससे कोई हानि नही है| हमे तो अपना उल्लू सीधा करना है| राजनीति कब किस समय किस करबट बैठ जाये यह कहा नही जा सकता | यैसे में यदि नेता चालू है तो चमचे तो उनसे एक पांब आगे होंगे ही |

[adrotate banner="3"]

मौका था बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन का जंहा मो० उमर खां की टिकट की घोषणा होनी थी| लेकिन मजे की बात यह है कि बसपा के लोग तो गये ही साथ ही साथ सपा के लोग भी चोरी छिपे पंहुच गये| जो सपा नेता पंहुचे वह मिडिया से तो अपना चेहरा बचाते रहे लेकिन उनके वाहन मिडिया के हत्थे चढ़ गये| कार्यक्रम स्थल के बाहर खड़ी सिल्बर रंग की बुलेरो जिस पर पीछे की तरफ बड़ा बड़ा लिखा था लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष फर्रुखाबाद | गाड़ी नम्बर था यूपी 76 f 85 26 लिखा था | मजे की बात यह और थी की पीछे लोहिया बाहिनी का जिलाध्यक्ष और आगे बहुजन समाज पार्टी का बड़ा सा झंडा| जो तस्वीर में साफ नजर आ रहा है| इन्ही जनाब को देखकर यही याद आता है की कोऊ नृप होंऊ हमे का हानि | इसके आलावा भी तकरीबन आधा दर्जन से अधिक गाड़ी सपा के झंडे लगी हुई खड़ी थी | सबाल यह उठता है कि क्या सपा अपने इन्ही पदाधिकारियों के दम पर 2017 के चुनाव में जीत का डंका पिटते घूम रही है |

सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने बताया कि इस तरह बसपा की बैठको में सपा के वाहन जाना पार्टी कानून के खिलाफ है| इस तरह का कृत करने वालो पर कार्यवाही की जायेगी जरूरत पड़ी तो पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा|

[adrotate banner="2"]